By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • DMCA
  • eMail
News Stoppage
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • BIHAR
  • JHARKHAND
  • ENTERTAINMENT
  • SPORTS
  • CAREER
  • MORE
    • BUSINESS
    • LIFESTYLE
Notification Show More
Font ResizerAa
News StoppageNews Stoppage
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
  • BIHAR
  • CAREER
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • LIFESTYLE
  • SPORTS
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
  • BIHAR
  • CAREER
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • LIFESTYLE
  • SPORTS
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
News Stoppage > .HEADLINES > सदक-ए-फ़ित्र प्रति व्यक्ति 82 रुपये तय, एदार ए शरीया ने किया ऐलान
.HEADLINESJHARKHAND

सदक-ए-फ़ित्र प्रति व्यक्ति 82 रुपये तय, एदार ए शरीया ने किया ऐलान

न्यूज़ स्टॉपेज
Last updated: February 19, 2026 7:02 pm
By न्यूज़ स्टॉपेज
4 Min Read
Share
SHARE

न्यूज स्टॉपेज डेस्क
एदार ए शरीया झारखंड इस्लामी मरकज हिंदपीढ़ी रांची में नाज़िमे आला हज़रत मौलाना मुहम्मद कुतुबुद्दीन रिज़वी की पहल पर मौलाना मुफ़्ती एजाज हुसैन की अध्यक्षता में मुफ़्तियाने केराम, उलेमा व ज़िम्मेदार लोगों की एक मीटिंग हुई, जिसमें रमज़ान के मौके पर गरीबों, यतीमों,ज़रूरतमंदों और मदरसों के छात्रों को दिए जाने वाले सदक ए फ़ित्र के बारे में आपसी चर्चा हुई। उलेमा ने सदक- ए- फ़ित्र पहलोउों पर चर्चा की। मुफ़्तियाने केराम ने कहा कि हर मालिके नेसाब पर वाजिब है कि अपने और अपने नाबालिग बच्चों की तरफ से सदक-ए-फ़ित्र अदा करे।

शरीयत के उसूलों के आधार पर निर्णय
एदार ए शरीया ने शरीयत के उसूलों को देखते हुए यह फ़ैसला किया कि आला व उच्च तहकीक के अनुसार सदक-ए- फ़ित्र प्रति व्यक्ति आधा साअ गेहूं है, जिसका वज़न 2 किलो 45ग्राम है। गेहूं का औसत दाम माना जाएगा,जो बाज़ार में बिक रहा है। एदार ए शरीया मुसलमानों को शरीयत की रौशनी में गाइड करता है और पूरी रिसर्च और जांच के बाद फ़ैसला लेता है।

गेहूं की कीमत का किया गया सर्वे
इसी वजह से एदारा ने मौलाना मिन्हाजुद्दीन रिजवी, मौलाना मुफ्ती मुहम्मद शमशाद मिस्बाही सहायक काजी,मौलाना मुफ्ती आकिब जावेद मिस्बाही सहायक काजी और मास्टर जुल्फिकार अली की एक सर्वे टीम बनाया था। सर्वे टीम के अधिकारियों ने रांची के बाजारों में अभी बिक रहे गेहूं की कीमत का सर्वे किया और एदार ए शरीया को रिपोर्ट सौंपी।
सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक गेहूं की औसतन कीमत 40 रुपये प्रति किलो है। इस तरह 2 किलो 45 ग्राम गेहूं की कीमत 81 रु 90 पैसे होते हैं जिसे एहतियात के तौर पर 82 रुपये (बयासी) तय किया गया।

इस साल के लिए लागू नियम
इसलिए इस साल रमजान 1447 हिजरी के महीने में रांची और इसके आसपास के इलाकों में प्रति व्यक्ति सदक-ए-फित्र 82 रुपये (ब्यासी रुपए) तय किया गया है। एदारा ने मुसलमानों से अपील की है कि वे अपने और अपने परिवार की ओर से प्रति व्यक्ति 82 रुपये सदक-ए-फित्र निकालकर गरीबों, जरूरतमंदों, अनाथों, विधवाओं, और मदरसों के छात्रों के लिए अदा करें। एदार ए शरीया ने कहा है कि अगर आप महंगे आटे का इस्तेमाल कर रहे हैं तो दो किलो पैंतालीस ग्राम गेहूं या उसकी कीमत की गणना करना उसी कीमत से बेहतर है। इसी तरह, यदि आप जौ, किशमिश, खजूर और बाजरा का उपयोग कर रहे हैं, तो निर्दिष्ट वजन के आधार पर इसकी गणना करें।

अन्य जिलों के मुफ्ती वहां के बाजार दर पर को देखकर करें घोषणा लिए
यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि 82 रुपये की घोषणा और नियम केवल रांची शहर और उसके आसपास के इलाकों के लिए है। इस बारे में एदार ए शरीया झारखंड ने राज्य के सभी जिलों और शहरों में रहने वाले मुफ्तियों और उलेमा से कहा है कि वे अपने-अपने इलाकों के बाज़ारों में बिकने वाले औसत गेहूं की कीमत का सर्वे करें और इसकी घोषणा करें, ताकि आम लोगों को इस की गाइडेंस मिल सके। बैठक में मौलाना मुफ़्ती एजाज हुसैन मिस्बाही, मौलाना डॉ. ताजुद्दीन रिज़वी, कारी मुहम्मद अयूब रिज़वी, मौलाना निज़ामुद्दीन मिस्बाही, मौलाना मिनहाजुद्दीन रिज़वी, मौलाना मुहम्मद शमशाद आलम मिस्बाही, मौलाना मुफ़्ती आकिब जावेद मिस्बाही, नईमुल्लाह हबीबी, मास्टर ज़ुल्फ़िकार अली और मुहम्मद ज़मीरुद्दीन समेत कई लोग मौजूद थे।

बेरंग मनेगी परिवहन विभाग में एजेंसी के माध्यम से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों की होली, छह माह से नहीं मिला है मानदेय
पहलवान बजरंग पूनिया ने पद्मश्री पुरस्कार लौटाया, सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री मोदी से जानें क्या कहा
झारखंड ऊर्जा उत्पाद निगम लिमिटेड के खाते से हुई फर्जी निकासी, ईडी करे जांच- बाबूलाल
कचनार टोली ईदगाह मामला : भूमि रजिस्ट्री गिफ्ट से मिली, सेना का दावा गलत!
आज से बदल जाएगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था, मेन रोड पर नहीं चलेंगे वाहन!
TAGGED:Edara e Shariya JharkhandFitr amount Ranchi सदक ए फ़ित्र रांचीRamadan 1447 HijriRanchi Islamic NewsSadaqah al-Fitr RanchiSadaqah Fitr 2026एदार ए शरीया झारखंडफ़ित्र रकमरमजान 1447 हिजरीरांची इस्लामिक खबरसदक ए फ़ित्र 82 रुपये
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article वार्ड में ममता देवी का रोड शो, जनसमर्थन के बीच मूलभूत सुविधाओं पर फोकस
Next Article ईरान के रुख से मचा हड़कंप, कहा, एक बूंद तेल भी बाहर नहीं जाने देंगे, सिर्फ इन देशों को मिलेगी राहत

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Latest News

खूंटी में युवा कांग्रेस का जोरदार विरोध मार्च, असम सरकार और केंद्र के खिलाफ फूटा आक्रोश
.HEADLINES JHARKHAND
गैस सिलिंडर कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: एदलहातु में छापा, रिफिलिंग मशीन समेत कई सामान जब्त
.HEADLINES JHARKHAND
असम चुनाव 2026: झामुमो ने 21 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, देखें कहां से किसको मिला टिकट?
.HEADLINES JHARKHAND
विश्व यक्ष्मा दिवस पर रांची में प्रभातफेरी और अभियान, डीटीओ ने दी सावधानी की सलाह
.HEADLINES JHARKHAND
Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

- Advertisement -
Ad image
© 2025 News Stoppage. Designed by Launching Press.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?