By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • DMCA
  • eMail
News Stoppage
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • BIHAR
  • JHARKHAND
  • ENTERTAINMENT
  • SPORTS
  • CAREER
  • MORE
    • BUSINESS
    • LIFESTYLE
Notification Show More
Font ResizerAa
News StoppageNews Stoppage
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
  • BIHAR
  • CAREER
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • LIFESTYLE
  • SPORTS
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
  • BIHAR
  • CAREER
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • LIFESTYLE
  • SPORTS
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
News Stoppage > .HEADLINES > SC से CM हेमंत सोरेन ने किया अनुरोध, ईडी को उनके खिलाफ पीड़क कार्रवाई का न दें आदेश
.HEADLINESJHARKHAND

SC से CM हेमंत सोरेन ने किया अनुरोध, ईडी को उनके खिलाफ पीड़क कार्रवाई का न दें आदेश

न्यूज़ स्टॉपेज
Last updated: September 6, 2023 11:16 am
By न्यूज़ स्टॉपेज
4 Min Read
Share
SHARE

न्यूज स्टॉपेज डेस्क
सुप्रीम कोर्ट (SC) से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनुरोध किया है कि उनके खिलाफ किसी प्रकार की पीड़क कार्रवाई का आदेश ईडी को न दें। मुख्यमंत्री की ओर से ईडी के समन को चुनौती देनेवाली याचिका में यह भी कहा गया है कि ईडी को पूछताछ के दौरान ही किसी को गिरफ्तार करने का अधिकार है। ऐसे में ईडी की ओर से भेजे गए पूछताछ के लिए समन के मद्देनजर हमेशा गिरफ्तारी का डर बना रहता है। सीएम की ओर से कई गई रिट पिटीशन में ईडी की गतिविधि को राजनीतिक कारणों से चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने वाली कार्रवाई भी बताया गया है।

एक नजर में समझें सीएम की याचिका में क्या है?
– पूछताछ के दौरान ही ईडी के पास किसी को भी गिरफ्तार करने का अधिकार है। ऐसे में बयान दर्ज करानेवाले पर हमेशा गिरफ्तारी का डर बना रहता है।
– राज्य की चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने वाली कार्रवाई की तरह ईडी की गतिविधियां प्रतीत होती हैं।
-याचिकादाता का यह अधिकार है कि उसे बताया जाए कि उससे किस कथित अपराध के सिलसिले में साक्ष्य देने की जरूरत है।
– झूठे और मनगढ़ंत मामले में हिरासत में लेने की धमकी देकर सत्ताधारी दल से हाथ मिलाने के लिए याचिकादाता को मजबूर किया जा रहा है।

पीएमएलए 2002 की धारा 50 और 63 की वैधता को दी गई चुनौती
मुख्यमंत्री द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर रिट पिटीशन में पीएमएलए-2002 की धारा 50 और 63 की वैधता को चुनौती दी गई। सीएम की याचिका में कहा गया कि पीएमएलए का यह प्रावधान संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों के खिलाफ है। आईपीसी के तहत किसी मामले की जांच के दौरान जांच एजेंसी के समक्ष दिये बयान की मान्यता कोर्ट में नहीं है, मगर दूसरी ओर पीएमएलए की धारा 50 के तहत जांच के दौरान एजेंसी के समक्ष दिए गए बयान की कोर्ट में मान्यता है। पीएमएलए की धारा 19 के तहत जांच एजेंसी को धारा 50 के तहत बयान दर्ज करने के दौरान ही किसी को भी गिरफ्तार करने के अधिकार प्राप्त है। इस कारण से पूछताछ व धारा 50 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए समन जारी होने पर लोग डरे रहते हैं।

सत्ताधारी दल से हाथ मिलाने के लिए किया जा रहा मजबूर
सीएम की ओर से दायर याचिका में ईडी द्वारा बार-बार समन जारी किए जाने को राजनीतिक विद्वेष करार दिया गया। याचिका में यह भी कहा गया है कि उन्हें झूठे और मनगढ़ंत मामले में हिरासत में लेने की धमकी देकर सत्ताधारी दल से हाथ मिलाने के लिए मजबूर किया जा रहा। सीएम ने सुप्रीम कोर्ट से ईडी द्वारा जारी किये समन को स्थगित करने और याचिका के निष्पादित होने तक समन के आलोक में पीड़क कार्रवाई नहीं करने का आदेश देने का अनुरोध किया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EVBAiUdCPZGL492hCJH8Mw

डॉ. तारिक हुसैन ने निभाया वादा, अंजुमन कर्मियों को दिया गया नकद वेतन
ईरान के परमाणु ठिकाने वाले प्रांत पर इजराइल ने किया हमला
लातेहार : मुरी-जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती
ये जनता की जीत है : बेबी देवी
67वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के अंडर 14 बालिका हॉकी में झारखंड की बेटियों ने किया कमाल, पदक पर जमाया कब्जा
TAGGED:bjpCM Hemant SorenEDjmmSupreme Court
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article WEATHER ALERT: रांची में एक से तीन घंटे में मेघ गर्जन-वज्रपात के साथ हो सकती है बारिश
Next Article झारखंड में 12 सितंबर से इस ट्रेन में दिखेगा विस्टाडोम कोच

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Latest News

खूंटी में युवा कांग्रेस का जोरदार विरोध मार्च, असम सरकार और केंद्र के खिलाफ फूटा आक्रोश
.HEADLINES JHARKHAND
गैस सिलिंडर कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: एदलहातु में छापा, रिफिलिंग मशीन समेत कई सामान जब्त
.HEADLINES JHARKHAND
असम चुनाव 2026: झामुमो ने 21 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, देखें कहां से किसको मिला टिकट?
.HEADLINES JHARKHAND
विश्व यक्ष्मा दिवस पर रांची में प्रभातफेरी और अभियान, डीटीओ ने दी सावधानी की सलाह
.HEADLINES JHARKHAND
Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

- Advertisement -
Ad image
© 2025 News Stoppage. Designed by Launching Press.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?