By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • DMCA
  • eMail
News Stoppage
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • BIHAR
  • JHARKHAND
  • ENTERTAINMENT
  • SPORTS
  • CAREER
  • MORE
    • BUSINESS
    • LIFESTYLE
Notification Show More
Font ResizerAa
News StoppageNews Stoppage
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
  • BIHAR
  • CAREER
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • LIFESTYLE
  • SPORTS
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
  • BIHAR
  • CAREER
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • LIFESTYLE
  • SPORTS
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
News Stoppage > ENTERTAINMENT > विक्की ने दिया था ‘जब तक है जान’ का ऑडिशन, कटरीना की इस फिल्म में हुए थे रिजेक्ट
ENTERTAINMENT

विक्की ने दिया था ‘जब तक है जान’ का ऑडिशन, कटरीना की इस फिल्म में हुए थे रिजेक्ट

न्यूज़ स्टॉपेज
Last updated: June 25, 2023 8:38 pm
By न्यूज़ स्टॉपेज
3 Min Read
Share
SHARE

न्यूज स्टॉपेज डेस्क
विक्की कौशल और कटरीना कैफ बी-टाउन के चहेते सेलेब कपल हैं। हालांकि, अभी तक दोनों को फैंस ने कभी भी किसी फिल्म में एक साथ नहीं देखा है। इस बीच हाल ही में खबर आई है कि विक्की कौशल ने कटरीना की फिल्म ‘जब तक है जान’ के लिए ऑडिशन दिया था, हालांकि उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था।

शाहरुख के दोस्त के रोल के लिए विक्की ने दिया था ऑडिशन
दरअसल, ‘जब तक है जान’ में शाहरुख खान ने मेजर समर आनंद का किरदार निभाया था। इस फिल्म में शाहरुख के दोस्त जैन मिर्जा का रोल एक्टर शारिब हाश्मी ने निभाया था। हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में शारिब ने बताया कि इस किरदार के लिए विक्की कौशल ने भी ऑडिशन दिया था। हालांकि, मेकर्स को विक्की इस किरदार के सूटेबल नहीं लगे, यही वजह थी कि उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया।

विक्की-सारा की फिल्म में शारिब बने थे सिक्योरिटी गार्ड
फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में विक्की कौशल और शारिब ने साथ काम किया है। फिल्म में विक्की लीड रोल में हैं, वहीं शरीब ने सिक्योरिटी गार्ड का किरदार निभाया है। अपने रोल के बारे में ANI से बातचीत के दौरान शारिब ने कहा- मैं पहले थोड़ा हिचकिचा रहा था, जब मुझे दरोगा का रोल ऑफर हुआ था। मुझे इस रोल को लेकर थोड़ा डर था क्योंकि फिल्म में मेरा किरदार इंटरवल के बाद इंट्रोड्यूज हुआ था।’ बता दें फिल्म में विक्की कौशल और सारा अली खान के अलावा ‘जरा हटके जरा बचके’ में शारिब हाश्मी, सुष्मिता मुखर्जी, नीरज सूद, राकेश बेदी अहम रोल में थे।

विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्में
विक्की के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी फिल्म सैम बहादुर में दिखाई देंगे। बता दें कि सैम बहादुर भारत के युद्ध नायक और पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की कहानी है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख लीड रोल्स में नजर आएंगी।

विक्की ने 2015 में की थी करियर की शुरुआत
विक्की कौशल ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में आई फिल्म मसान से की थी। इसके बाद उन्होंने अनुराग कश्यप की साइकोलॉजिकल थ्रिलर रमन राघव 2.0 में काम काम किया था। इसके अलावा एक्टर राजी, मनमर्जियां, संजू और उसी जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके हैं। विक्की ने 2021 में सरदार उधम सिंह का किरदार निभाया था, जिसमें उनकी एक्टिंग को बेहद पसंद किया गया। इसके अलावा एक्टर ने गोविंदा नाम मेरा और ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत में काम किया है।

सोशल मीडिया पर कियारा की प्रेग्नेंसी की अफवाह, फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची थीं
उर्वशी रौतेला ने एक्टर को मुख्यमंत्री कहा , हुई ट्रोल
आदिपुरुष ने ₹5.25 करोड़ का बिजनेस किया, टोटल डोमेस्टिक कलेक्शन ₹270 करोड़ के पास पहुंचा
सलमान खान के घर के बाहर हुई फा’यरिंग, बाइक पर आए दो बदमाशों ने चलाई 4 राउंड गो’ली
तमन्ना भाटिया ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article न्यू बोर्न बेबी के साथ नजर आए राम चरण, पत्नी उपासना और बच्ची के साथ दिए पोज
Next Article पीएफ में करें अधिकतम निवेश,इस पर मिलने वाले ब्याज पर मिलती है टैक्स छूट

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Latest News

हज यात्रा के दौरान झारखंड के हाजी हैदर मियां का मदीना में इंतकाल, शोक की लहर
.HEADLINES JHARKHAND
खूंटी में युवा कांग्रेस का जोरदार विरोध मार्च, असम सरकार और केंद्र के खिलाफ फूटा आक्रोश
.HEADLINES JHARKHAND
गैस सिलिंडर कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: एदलहातु में छापा, रिफिलिंग मशीन समेत कई सामान जब्त
.HEADLINES JHARKHAND
असम चुनाव 2026: झामुमो ने 21 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, देखें कहां से किसको मिला टिकट?
.HEADLINES JHARKHAND
Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

- Advertisement -
Ad image
© 2025 News Stoppage. Designed by Launching Press.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?