न्यूज स्टॉपेज डेस्क
नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 49 में चुनावी सरगर्मी तेज़ हो गई है। पार्षद पद की उम्मीदवार सुमित्रा केवट के समर्थन में उनके समर्थक लगातार डोर-टू-डोर अभियान चला रहे हैं। समर्थकों का दावा है कि सुमित्रा केवट एक समाज से जुड़ी हुई सक्रिय महिला हैं, जो लंबे समय से स्थानीय मुद्दों और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रही हैं।
समर्थकों का दावा – सामाजिक जुड़ाव सबसे बड़ी ताकत
समर्थकों के अनुसार, सुमित्रा केवट को चुनाव मैदान में उतारने के पीछे उनकी सामाजिक सक्रियता प्रमुख कारण है। उनका कहना है कि सुमित्रा केवट के पति हरी केवट पिछले लगभग 40 वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में लगातार भागीदारी निभाते रहे हैं। यही वजह है कि इस बार वार्ड 49 में उन्हें पार्षद बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
डोर-टू-डोर अभियान से मांगा जा रहा आशीर्वाद
क्षेत्र में समर्थक घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और सुमित्रा केवट के पक्ष में समर्थन की अपील कर रहे हैं। समर्थकों का दावा है कि उन्हें जनता का सकारात्मक रुझान और भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। स्थानीय मतदाताओं के बीच विकास और बुनियादी सुविधाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है।
सुमित्रा ने किए प्रमुख वादे
सुमित्रा केवट द्वारा जारी पंपलेट में कई स्थानीय समस्याओं के समाधान का संकल्प जताया गया है।
साफ-सफाई और स्वच्छता पर जोर
रोजाना कचरा उठाव की व्यवस्था
नालियों की नियमित सफाई
स्वच्छ वार्ड, स्वस्थ परिवार का लक्ष्य
सड़क, पानी और स्ट्रीट लाइट
टूटी सड़कों की मरम्मत
हर घर तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता
हर गली में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था
सुरक्षा और महिला मुद्दे
स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा पर विशेष ध्यान
महिला शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई
महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम
काम करने वाले पार्षद’ का वादा
पंपलेट में सुमित्रा केवट ने यह भी उल्लेख किया है कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्ड को साफ, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है। उन्होंने मतदाताओं से ‘काम करने वाले पार्षद’ को समर्थन देने की अपील की है।
