By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • DMCA
  • eMail
News Stoppage
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • BIHAR
  • JHARKHAND
  • ENTERTAINMENT
  • SPORTS
  • CAREER
  • MORE
    • BUSINESS
    • LIFESTYLE
Notification Show More
Font ResizerAa
News StoppageNews Stoppage
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
  • BIHAR
  • CAREER
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • LIFESTYLE
  • SPORTS
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
  • BIHAR
  • CAREER
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • LIFESTYLE
  • SPORTS
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
News Stoppage > .HEADLINES > RTE के तहत 25% आरक्षित सीटों पर नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 22 मार्च तक करें आवेदन
.HEADLINESJHARKHAND

RTE के तहत 25% आरक्षित सीटों पर नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 22 मार्च तक करें आवेदन

न्यूज़ स्टॉपेज
Last updated: March 14, 2026 2:29 pm
By न्यूज़ स्टॉपेज
2 Min Read
Share
SHARE

न्यूज स्टॉपेज डेस्क
रांची जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) 2009 के तहत कमजोर एवं अभिवंचित वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में शिक्षा दिलाने के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभिभावक 22 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। मालूम हो कि रांची जिले के मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की प्रारंभिक कक्षाओं (Entry Level Classes) में कमजोर एवं अभिवंचित वर्ग (Disadvantaged Groups & Weaker Sections) के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। इन सीटों पर नामांकन के लिए अभिभावकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

पहले 15 मार्च तक थी अंतिम तिथि
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर अभिभावकों की मांग को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि में एक सप्ताह का विस्तार किया गया है। पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 22 मार्च 2026 कर दिया गया है।

अब तक आए लगभग 900 आवेदन
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार अब तक करीब 900 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जबकि सत्र 2026–27 के लिए रांची जिले में कुल 1161 सीटें आरक्षित घोषित की गई हैं।

ऑनलाइन पोर्टल से करें आवेदन
अभिभावकों को आवेदन rteranchi.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना होगा। आवेदन करते समय आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र
आदि अपलोड करना अनिवार्य है।

तकनीकी समस्या होने पर यहां करें संपर्क
अगर आवेदन करते समय किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है तो अभिभावक निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—
9304240308 (WhatsApp Only)
8757221429

समावेशी शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
जिला प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक पात्र बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अभिभावकों से अपील की गई है कि अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि सीटें सीमित हैं।

रांची डीसी ने किया होटवार जेल का औचक निरीक्षण, जानें क्या-क्या हुआ
झारखंड में 22 अप्रैल से शुरू होगा भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन, जाने कब कौन करेंगे!
बड़ी राहत: 200 रुपये सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर
बोकारो मॉब लिंचिंग मामला: अल्पसंख्यक आयोग ने की जांच, शमशेर आलम ने कहा मॉब लिंचिंग को लेकर सरकार एवं आयोग संवेदनशील
संसद का विशेष सत्र शुरू : पीएम ने आर्टिकल 370, जीएसटी, वन रैंक-वन पेंशन का किया जिक्र
TAGGED:Ranchi RTE seats 2026Right to Education RanchiRTE 25 percent reservation RanchiRTE admission last date extendedRTE Ranchi admission 2026rteranchi.in applicationrteranchi.in आवेदनआरटीई 25 प्रतिशत सीट रांचीआरटीई आवेदन अंतिम तिथिआरटीई रांची नामांकन 2026रांची आरटीई सीट 2026शिक्षा का अधिकार अधिनियम रांची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article देर रात 2 बजे SSP राकेश रंजन का औचक निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर PCR-02 के पदाधिकारी निलंबित
Next Article 18-19 मार्च को रांची में अलर्ट…रांची के इन इलाकों में भीड़ लगाने पर रोक

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Latest News

खूंटी में युवा कांग्रेस का जोरदार विरोध मार्च, असम सरकार और केंद्र के खिलाफ फूटा आक्रोश
.HEADLINES JHARKHAND
गैस सिलिंडर कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: एदलहातु में छापा, रिफिलिंग मशीन समेत कई सामान जब्त
.HEADLINES JHARKHAND
असम चुनाव 2026: झामुमो ने 21 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, देखें कहां से किसको मिला टिकट?
.HEADLINES JHARKHAND
विश्व यक्ष्मा दिवस पर रांची में प्रभातफेरी और अभियान, डीटीओ ने दी सावधानी की सलाह
.HEADLINES JHARKHAND
Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

- Advertisement -
Ad image
© 2025 News Stoppage. Designed by Launching Press.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?