By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • DMCA
  • eMail
News Stoppage
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • BIHAR
  • JHARKHAND
  • ENTERTAINMENT
  • SPORTS
  • CAREER
  • MORE
    • BUSINESS
    • LIFESTYLE
Notification Show More
Font ResizerAa
News StoppageNews Stoppage
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
  • BIHAR
  • CAREER
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • LIFESTYLE
  • SPORTS
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
  • BIHAR
  • CAREER
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • LIFESTYLE
  • SPORTS
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
News Stoppage > .HEADLINES > नन्हे अफ्फान की इबादत ने जीता दिल, 8 साल की उम्र में 20 रोजे मुकम्मल
.HEADLINESJHARKHAND

नन्हे अफ्फान की इबादत ने जीता दिल, 8 साल की उम्र में 20 रोजे मुकम्मल

न्यूज़ स्टॉपेज
Last updated: March 17, 2026 12:22 am
By न्यूज़ स्टॉपेज
3 Min Read
Share
SHARE

न्यूज स्टॉपेज डेस्क
माहे रमजान के पाक महीने में जहां बड़े-बुजुर्ग इबादत में मशगूल हैं, वहीं रांची के एक छोटे बच्चे ने अपने जज़्बे और हौसले से सभी को प्रभावित किया है। कांटाटोली शांति नगर निवासी सरफराज कुरैशी के आठ वर्षीय पुत्र मोहम्मद अफ्फान ने रमजान के 26 रोजों में से 20 रोजे मुकम्मल कर एक मिसाल पेश की है। इतनी कम उम्र में रोजा रखने के उसके संकल्प और इबादत के जज़्बे की मोहल्ले में काफी सराहना हो रही है।

कम उम्र में मजबूत इरादा और अनुशासन
डीएवी बरियातु के क्लास टू (डी) में पढ़ने वाले मोहम्मद अफ्फान ने तपती धूप और भूख-प्यास की परवाह किए बिना रमजान के 20 रोजे पूरे किए। इन दिनों उसका स्कूल का फाइनल एग्जाम भी चल रहा है। ऐसे में परिजनों ने उसे समझाकर परीक्षा वाले दिनों में रोजा नहीं रखने के लिए राजी किया, ताकि उसकी पढ़ाई पर असर न पड़े और वह परीक्षा भी अच्छे से दे सके।

पाबंदी से नमाज और पहली बार तरावीह
अफ्फान रोजा रखने के साथ पांच वक्त की नमाज भी पूरी पाबंदी से अदा कर रहा है। इसके साथ ही वह इस साल पहली बार मस्जिद में तरावीह की नमाज भी अदा कर रहा है। परिवार के लोगों के अनुसार अफ्फान नमाज के साथ-साथ कुरआन पाक पढ़ना भी सीख रहा है और धार्मिक शिक्षा में उसकी गहरी रुचि दिखाई दे रही है।

परिवार ने जताई खुशी और गर्व
अफ्फान के रोजे मुकम्मल करने पर उसके दादा एकराम कुरैशी, नानी फिरोजा बानो समेत परिवार के अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों ने उसे बधाई दी। अफ्फान के वालिद सरफराज कुरैशी और अम्मी शाहीना फातमा ने बताया कि वह सेहरी से लेकर इफ्तार तक रोजे के सभी नियमों का पूरी लगन से पालन करता है।

सभी के लिए करता है दुआएं
अफ्फान इफ्तार के समय अपनी पढ़ाई के साथ-साथ सभी के लिए अल्लाह पाक से दुआ भी करता है। परिवार का कहना है कि इतनी कम उम्र में रोजा रखना आसान नहीं होता, लेकिन अफ्फान के मजबूत इरादे और धार्मिक भावना ने सभी को प्रभावित किया है। बच्चे के इस जज़्बे को देखकर पूरा परिवार खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

झारखंड के गृह सचिव को चुनाव आयोग ने हटाया
झारखंड के 15 निकायों के 1.6 लाख घरों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, 1447 करोड़ होंगे खर्च
गर्मी-लू को देखते हुए बदला स्कूलों का समय, जानें कब से कब तक लगेंगी कक्षाएं
सदर अस्पताल रांची में ब्रेन की जटिल सर्जरी सफल, 62 वर्षीय मरीज को मिला नया जीवन
परीक्षा में नकल करते पकड़े गए तो 3 साल की जेल, एक लाख का भरना होगा जुर्माना
TAGGED:#Ranchi #Ramadan #Roza #Inspiration #NewsStoppage #JharkhandNews #Ramadan20268 year old roza story8 साल का बच्चा रोजाinspirational Ramadan storyMohammad Affan RozaRanchi child fastingRanchi Ramadan newsyoung boy fasting Ramadanछोटे बच्चे का रोजाप्रेरणादायक रमजान कहानीमोहम्मद अफ्फान रोजारांची कांटाटोली समाचाररांची रमजान खबर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article निजी स्वार्थ के लिए कब्जा किए गए सरकारी भवनों-कम्युनिटी हॉल में नगर निगम लगाएगा ताला
Next Article हज यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब नुसुक मसार पोर्टल से ही होगी कुर्बानी बुकिंग, 23 मार्च तक आखिरी मौका

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Latest News

हज यात्रा के दौरान झारखंड के हाजी हैदर मियां का मदीना में इंतकाल, शोक की लहर
.HEADLINES JHARKHAND
खूंटी में युवा कांग्रेस का जोरदार विरोध मार्च, असम सरकार और केंद्र के खिलाफ फूटा आक्रोश
.HEADLINES JHARKHAND
गैस सिलिंडर कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: एदलहातु में छापा, रिफिलिंग मशीन समेत कई सामान जब्त
.HEADLINES JHARKHAND
असम चुनाव 2026: झामुमो ने 21 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, देखें कहां से किसको मिला टिकट?
.HEADLINES JHARKHAND
Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

- Advertisement -
Ad image
© 2025 News Stoppage. Designed by Launching Press.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?