न्यूज स्टॉपेज डेस्क
असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 21 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस सूची को पार्टी के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय द्वारा जारी किया गया है। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही झामुमो ने असम की चुनावी राजनीति में अपनी सक्रिय मौजूदगी दर्ज करा दी है।

विधानसभा सीट और उसके उम्मीदवार का नाम इस प्रकार है
मजबत — प्रीति रेखा बारला
बिस्वनाथ — तेहारु गौर
खुमताई — अमित नाग
छाबुआ — भुवेन मुरारी
गोसाईगांव — फेड्रिक्सन हसदा
सोनारी — बलदेव तेली
दुलियाजन — पीटर मिन्ज
रंगोनाडी — पाबन साउताल
डिगबोई — भारत नायक
भेरगांव — प्रभात दास पनिका
टिंगखोंग — महाबीर बास्के
बर्चल्ला — अब्दुल माजन
रंगापारा — मैथ्यू टोपनो
मरघेरिटा — जर्नल मिन्ज
नाहरकटिया — संजय बाग
माकुम — मुना कर्माकर
डूमडूमा — रत्नाकर ताती
सरुपथार — साहिल मुंडा
तिताबर — एमएस सोनिया
बोकाजन (एसटी) — प्रतापचिंग रंगफार
खोवांग — प्रभाकर दास
असम में मजबूत उपस्थिति का संकेत
21 सीटों पर उम्मीदवार उतारकर झामुमो ने साफ संकेत दिया है कि पार्टी सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि पूर्वोत्तर राज्यों में भी अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। बीते दिनों झारखंड मुक्ति मोर्चा के बड़े नेता लगातार असम के दौरे पर है। ऐसे में 21 सीटों पर उम्मीदवार उतारनेफ का फैसला संगठन विस्तार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
चुनावी मुकाबले में बढ़ेगा रोमांच
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि झामुमो के इस फैसले से कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय या बहुकोणीय हो सकता है। इससे चुनाव और दिलचस्प होने की संभावना है, साथ ही अन्य दलों की रणनीति पर भी इसका असर पड़ेगा।
