By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • DMCA
  • eMail
News Stoppage
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • BIHAR
  • JHARKHAND
  • ENTERTAINMENT
  • SPORTS
  • CAREER
  • MORE
    • BUSINESS
    • LIFESTYLE
Notification Show More
Font ResizerAa
News StoppageNews Stoppage
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
  • BIHAR
  • CAREER
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • LIFESTYLE
  • SPORTS
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
  • BIHAR
  • CAREER
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • LIFESTYLE
  • SPORTS
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
News Stoppage > .HEADLINES > ईरान के रुख से मचा हड़कंप, कहा, एक बूंद तेल भी बाहर नहीं जाने देंगे, सिर्फ इन देशों को मिलेगी राहत
.HEADLINESWORLD

ईरान के रुख से मचा हड़कंप, कहा, एक बूंद तेल भी बाहर नहीं जाने देंगे, सिर्फ इन देशों को मिलेगी राहत

न्यूज़ स्टॉपेज
Last updated: March 10, 2026 5:47 pm
By न्यूज़ स्टॉपेज
5 Min Read
Share
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
SHARE

– पहले अमेरिका-इजराइल के राजदूत निकालो, तभी होर्मुज स्ट्रेट से गुजर पाएंगे जहाज

न्यूज स्टॉपेज डेस्क
मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के बीच ईरान ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग होर्मुज स्ट्रेट को लेकर कड़ा रुख अपना लिया है। ईरान ने साफ संकेत दिया है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो वह इस रास्ते से तेल की सप्लाई रोक सकता है। युद्ध के 11वें दिन ईरान की ओर से आई इस चेतावनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार और कई देशों की चिंता बढ़ा दी है।

होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों पर नई शर्त
इजराइली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान की सेना इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि सभी देशों के जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति नहीं मिलेगी। ईरान ने शर्त रखी है कि जो देश अपने यहां से अमेरिका और इजराइल के राजदूतों को बाहर करेंगे, उन्हीं देशों के जहाजों को इस रास्ते से गुजरने दिया जा सकता है। साथ ही संकेत दिया गया है कि तेल और व्यापारिक जहाजों पर सुरक्षा शुल्क (Security Tax) भी लगाया जा सकता है।

दुनिया की 20% तेल सप्लाई इसी रास्ते से
होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम समुद्री मार्ग है। दुनिया की लगभग 20 प्रतिशत तेल आपूर्ति इसी रास्ते से होकर गुजरती है। यह समुद्री मार्ग ईरान और ओमान के बीच स्थित है और फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी तथा अरब सागर से जोड़ता है। इसलिए यहां किसी भी तरह का तनाव सीधे वैश्विक तेल बाजार को प्रभावित कर सकता है।

ईरान बोला – अभी युद्धविराम नहीं
ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने साफ कहा है कि उनका देश फिलहाल युद्धविराम के मूड में नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि जो देश ईरान पर हमला कर रहे हैं, उन्हें ऐसा जवाब दिया जाएगा कि वे दोबारा ऐसा करने की हिम्मत नहीं करेंगे। गालिबाफ का कहना है कि बातचीत और अस्थायी सीजफायर के बाद बार-बार युद्ध शुरू होने की स्थिति को ईरान खत्म करना चाहता है।

ईरान का दावा – हमलों में 193 बच्चों की मौत
ईरान सरकार की प्रवक्ता फातिमा मोहाजेरानी ने दावा किया है कि अमेरिका और इजराइल के हमलों में अब तक 193 बच्चों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मरने वालों में आठ महीने की एक बच्ची भी शामिल है, जबकि एक चार महीने का नवजात घायल हुआ है। प्रवक्ता के मुताबिक हमलों में स्वास्थ्य सेवाओं को भी भारी नुकसान पहुंचा है। 11 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हो गई।52 स्वास्थ्य सेवा इकाइयों को नुकसान हुआ। 29 चिकित्सा केंद्र प्रभावित हुए। 19 इमरजेंसी यूनिट और 16 एम्बुलेंस निशाना बनीं। ईरान का दावा है कि चार एम्बुलेंस और एक रेस्क्यू हेलीकॉप्टर भी तबाह हो गया है।

ट्रम्प की चेतावनी – 20 गुना ताकत से हमला होगा
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से तेल की सप्लाई रोकने की कोशिश की तो अमेरिका 20 गुना ज्यादा ताकत से जवाबी हमला करेगा। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि अगर तेल का प्रवाह रोका गया तो अमेरिका ऐसे ठिकानों को निशाना बनाएगा जिन्हें आसानी से नष्ट किया जा सकता है। उनके मुताबिक ऐसी स्थिति में ईरान को दोबारा खड़ा होना बेहद मुश्किल हो सकता है।

वैश्विक तनाव बढ़ने की आशंका
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान के सख्त रुख ने दुनिया भर के देशों की चिंता बढ़ा दी है। अगर इस मार्ग से तेल सप्लाई प्रभावित होती है तो इसका असर सीधे वैश्विक अर्थव्यवस्था और तेल की कीमतों पर पड़ सकता है।

बोकारो मॉब लिंचिंग मामला: अल्पसंख्यक आयोग ने की जांच, शमशेर आलम ने कहा मॉब लिंचिंग को लेकर सरकार एवं आयोग संवेदनशील
सोनिया गांधी, सुनीता केजरीवाल सहित दिल्ली में इनसे मिली कल्पना सोरेन, कह दी ये बात
रिम्स में SBI बैंक के पास स्थित गेट को आवाजाही के लिए खोला गया
किस इलाके में जमीन हुई 22 लाख प्रति डिसमिल? 1 अगस्त से रांची में रजिस्ट्री महंगी!
CINI के बाल-हितैषी ग्राम विकसित करने की पहल राज्य के लिए एक मॉडल है : दीपिका पांडेय
TAGGED:global oil route HormuzIran IRGC statementIran oil threatIran Strait of Hormuz newsMiddle East war newsStrait of Hormuz oil supplyTrump warning Iranआईआरजीसी बयानईरान इजराइल युद्धईरान चेतावनी अमेरिकाईरान होर्मुज स्ट्रेट खबरट्रम्प ईरान चेतावनीमध्य पूर्व युद्ध खबरवैश्विक तेल मार्ग होर्मुजIran Israel war latestहोर्मुज स्ट्रेट तेल सप्लाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सदक-ए-फ़ित्र प्रति व्यक्ति 82 रुपये तय, एदार ए शरीया ने किया ऐलान
Next Article इंडेन के उपभोक्ता गैस रिफिलिंग के लिए कर सकेंगे मैन्युअल बुकिंग, सुविधा शुरू

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Latest News

खूंटी में युवा कांग्रेस का जोरदार विरोध मार्च, असम सरकार और केंद्र के खिलाफ फूटा आक्रोश
.HEADLINES JHARKHAND
गैस सिलिंडर कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: एदलहातु में छापा, रिफिलिंग मशीन समेत कई सामान जब्त
.HEADLINES JHARKHAND
असम चुनाव 2026: झामुमो ने 21 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, देखें कहां से किसको मिला टिकट?
.HEADLINES JHARKHAND
विश्व यक्ष्मा दिवस पर रांची में प्रभातफेरी और अभियान, डीटीओ ने दी सावधानी की सलाह
.HEADLINES JHARKHAND
Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

- Advertisement -
Ad image
© 2025 News Stoppage. Designed by Launching Press.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?